
Current Affairs News:
- भारत ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से अपना प्रथम स्वदेशी दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रक्षेपण यान (आरएलवी) को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
- सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग को भारत में नेपाली साहित्य के प्रचार प्रसार में उनके सराहनीय योगदान को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने ‘युग कवि सिद्धिचरण पुरस्कार’ प्रदान किया ।
- भाजपा नेता और पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। अभी तक अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एके सिंह पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
- केन लोच ने 69वें कान्स फिल्म महोत्सव में फिल्म ‘आई, डेनियल ब्लेक’ के लिए अपना दूसरा ‘पामे द’ओर’ पुरस्कार जीता और महाराष्ट्र में ट्रैवलिंग सिनेमा की पारंपरिक कला पर आधारित भारतीय वृत्तचित्र ‘द सिनेमा ट्रैवलर्स’ ने डॉक्यूमेंट्री अवार्ड जीता।
- लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी ने भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) के नये कमांडेंट के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है ।
- जे. जयललिता ने तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही जयललिता ने लगातार दूसरी बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है।
- ईरान और भारत के बीच ईरान के दक्षिणी तट पर चाबहार बंदरगाह के विकास, एल्युमिनियम स्मेल्टर संयंत्र और रेल लाइन स्थापित करने से संबंधित चार समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
- वरिष्ठ खेल फोटो पत्रकार विकास संधू का निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे।
- भारत के स्टार क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने अबुधाबी में एशियाई 6-रेड स्नूकर खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। आडवाणी 6-रेड में विश्व और महाद्वीपीय खिताब दोनों को एक साथ जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये हैं।
- अनुराग ठाकुर सर्वसम्मति से बीसीसीआई के दूसरे सबसे युवा अध्यक्ष जबकि अजय शिर्के सचिव चुने गये।
1. 23 मई 2016 को भारत ने किस देश के साथ ‘चाबहार’ पोर्ट समेत कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर - ईरान |
2.आईपीएल-9 में किस खिलाड़ी पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट को तोड़ने का दोषी पाए जाने पर 21 मई 2016 को मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया?
उत्तर - ड्वेन ब्रावो |
3.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2016 में अपने ईरान यात्रा के किस गुरुद्वारे में प्रार्थना की और लोगों को संबोधित किया?
उत्तर - भाई गंगा सिंह सभा गुरुद्वारा |
4.ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में 30 मई 2016 से शुरू होने वाले चार देशों के टूर्नामेंट में 17 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई किसे सौपीं गई?
उत्तर - सुशीला चानू |
5.किस व्यक्ति को 22 मई 2016 को बीसीसीआई का सचिव चुना गया?
उत्तर - अजय शिर्के |
6.वह राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश जहाँ पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को 22 मई 2016 को उपराज्यपाल नियुक्त किया ?
उत्तर – पुडुचेरी
7.किस टीम/देश ने हराकर डेनमार्क ने 22 मई 2016 को ‘थॉमस कप’ (बैडमिंटन) जीता?
उत्तर - इंडोनेशिया |
8.किस केंद्रीय मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री मनोनीत होने के पश्चात् 22 मई 2016 को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया?
उत्तर - सर्बानंद सोनोवाल |
9.आईसीसी द्वारा 22 मई 2016 को जारी टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी आर. अश्विन को कौन-सा स्थान मिला?
उत्तर - दूसरा |
10.तमिलनाडु की नवनियुक्त मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने अब तक कुल कितनी बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली?
उत्तर - छठीं बार |
11.किस व्यक्ति को बीसीसीआई का 34वां अध्यक्ष निर्वाचित किया गया?
उत्तर - अनुराग ठाकुर |
12.पुनः प्रयोग किया जा सकने वाला वह अन्तरिक्षयान किसे भारत द्वारा पहली बार 22 मई 2016 को लॉन्च किया गया?
उत्तर - आरएलवी-टीडी
13. 22 मई 2016 को मनाये गये अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस क्या विषय था?
उत्तर - जैव विविधता को मुख्य धारा में लाना |
14.विश्व के सबसे वरिष्ठ किस ओलंपिक विजेता का 102 वर्ष की आयु में मई 2016 में निधन हो गया?
उत्तर - सैन्डोर टैरिक्स |
15.किस टीम ने 12वीं बार एफए फुटबॉल ख़िताब जीता?
उत्तर - मैनचेस्टर युनाइटेड |
No any Comment yet!